अगस्त 31, 2025 2:11 अपराह्न

printer

पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में आज भारतीय टीम का मुकाबला जापान से

बिहार में राजगीर में, पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में, आज भारतीय टीम का मुकाबला जापान से होगा। हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कप्तान हैं। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

 

पूल-ए की दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में चीन को जबकि जापान ने कज़ाकिस्तान को हराया था। पूल-ए के एक अन्य मुकाबले में, आज दोपहर 1 बजे चीन का मुकाबला कज़ाकिस्तान से होगा।