मार्च 4, 2026 1:23 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी सरकार की डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर यात्रा योजना के अंतर्गत पहला जत्‍था रवाना

पुद्दुचेरी सरकार की डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर यात्रा योजना के अंतर्गत एक जत्‍था कल रात पुद्दुचेरी से रवाना हुआ। यह जत्था डॉ. आम्बेडकर के जीवन से जुड़े विभिन्‍न स्‍थानों की यात्रा करेगा।

पुद्दुचेरी के उपराज्‍यपाल के० कैलाशनाथन ने पुद्दुचेरी रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों के जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्‍होंने यात्रियों से कहा कि वे यात्रा समापन के बाद अपने अनुभवों को लोगों से साझा करें ताकि इस योजना को और बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री एन० रंगासामी, विधानसभा अध्‍यक्ष आर० सेलवम, विधायक अनिबल कनेडी और आदी द्रविडर तथा अनुसूचित जनजाति कल्‍याण विभाग के सचिव डॉ० मुथम्‍मा मौजूद थे।

आदी द्रविडर और अनुसूचित जनजाति कल्‍याण विभाग की ओर से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभांवित पर चालीस हजार रुपये खर्च किया जा रहा है।