मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 10, 2025 1:09 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी विधानसभा का बजट सत्र उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन के संबोधन के साथ शुरू हुआ

पुद्दुचेरी विधानसभा का बजट सत्र आज उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन के संबोधन के साथ शुरू हुआ। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए सरकार के प्रयासों पर जोर दिया। सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पुद्दुचेरी का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 44.06 प्रतिशत बढ़ा है, जिसकी वार्षिक औसत वृद्धि दर 9.56 प्रतिशत है।

 

उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। कल सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का 2025-26 का बजट पेश करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला