फ़रवरी 18, 2026 1:43 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में 40 दिनों का लेंटेन अवधि ऐश वेडनेसडे के साथ शुरू

पुद्दुचेरी में 40 दिनों का लेंटेन अवधि ऐश वेडनेसडे के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ऐतिहासिक सेक्रेड हार्ट बेसिलिका में, विशेष प्रार्थना सभा का नेतृत्व पैरिश पुजारी फादर पिचैमुथु ने किया। ऐश वेडनेसडे के दिन, कई ईसाई चर्च जाते हैं और प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं जो आत्मचिंतन, आत्म-त्याग और पाप से पश्चाताप के इस अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। ऐश वेडनेसडे की रस्म में श्रद्धालुओं के माथे पर राख लगाई जाती है।