मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 16, 2024 8:14 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे और अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी

 

पुद्दुचेरी में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे और अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।

केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव के लिए नौ सौ 67 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। पुद्दुचेरी के मुख्य चुनाव अधिकारी पी. जवाहर ने सचिवालय में संवाददाताओं को बताया कि राज्‍य में 10 लाख 20 हजार 914 मतदाता है। उन्होंने कहा कि तीस महिला मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिसका प्रबंधन केवल महिलायें ही करेंगी।

श्री जवाहर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता आज से तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से आदर्श संहिता का पालन करने और पुडुचेरी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अपना सहयोग देने का अनुरोध किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला