जून 7, 2025 5:18 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में बकरीद धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

पुद्दुचेरी में बकरीद धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पुद्दुचेरी के बीच रोड पर आज गांधी थिडल में विशेष नमाज अदा करने के लिए एक हजार से अधिक नमाजी एकत्र हुए। तौहीद जमात द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एकता और समर्पण की भावना के साथ परम्‍परागत पोशाक में पुरूष, महिलाएं और बच्‍चे शामिल हुए।

    सामूहिक नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। पुद्दुचेरी में खुतबा मस्जिद, मीरापल्ली और नेल्लीथोप ईदगाह मस्जिद, और कराईकल में ग्रैंड मस्जिद सहित इस केन्‍द्र शासित प्रदेश के सौ से अधिक मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया था।

    इस अवसर पर पुद्दुचेरी के उपराज्‍यपाल के कैलाशनाथन और मुख्‍यमंत्री एन रंगासामी ने मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। कुर्बानी और विश्‍वास के त्‍यौहार के रूप में विश्‍व के मुस्लिमों द्वारा बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला