पुद्दुचेरी में आज कारगिल विजय दिवस पर करगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। बीच रोड स्थित युद्ध स्मारक पर आयोजित स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने शहीद वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कर्मियों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
Site Admin | जुलाई 26, 2025 1:49 अपराह्न
पुद्दुचेरी में आज कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को दी जा रही है भावभीनी श्रद्धांजलि
