अक्टूबर 29, 2025 7:27 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी के वित्त सचिव यू. कृष्ण मोहन ने चक्रवात मोन्था के प्रभाव के आकलन के लिए यनम का दौरा किया

पुद्दुचेरी के वित्त और राजस्व सचिव यू. कृष्ण मोहन ने आज चक्रवात मोन्था के प्रभाव के आकलन के लिए यनम का दौरा किया। उन्होंने कनकलापेट, मेट्टाकुर और दरियालटिप्पा सहित चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कल रात आए चक्रवात मोन्था से क्षेत्र में मामूली नुकसान हुआ। कई पेड़ों के उखड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आज सुबह तक अधिकांश हिस्सों में बिजली सेवा बहाल कर दी गई। यनम के विशेष प्रतिनिधि मल्लादी कृष्णराव ने पुद्दुचेरी सरकार से प्रत्येक राशन कार्ड धारक को चक्रवात राहत के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान करने और किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया है।