मार्च 17, 2026 12:15 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी: कांग्रेस ने मतदान तिथि तमिलनाडु के साथ कराने को लेकर निर्वाचन आयोग से आग्रह किया

पुद्दुचेरी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मतदान की तारीख को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ कराने का आग्रह किया है। एक पत्र में पार्टी ने मांग की है कि पुद्दुचेरी विधानसभा के चुनाव तमिलनाडु के साथ 23 अप्रैल को कराए जाएं या तमिलनाडु के चुनाव की तारीख 9 अप्रैल कर दी जाए। पार्टी ने यह भी अनुरोध किया कि यदि 9 अप्रैल को मतदान होता है, तो तमिलनाडु में काम करने वाले पुद्दुचेरी निवासियों के लिए सवैतनिक अवकाश सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।