अप्रैल 15, 2025 12:59 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी और कराईकल तटों पर 61 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर वार्षिक प्रतिबंध लागू

पुद्दुचेरी और कराईकल तटों पर 61 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर वार्षिक प्रतिबंध लागू हो गया है। यह 14 जून तक लागू रहेगा। प्रतिबंध का उद्देश्य समुद्री जीव और संसाधनों का संरक्षण करना और मछली पालन की अनुमति देना है। पुद्दुचेरी में कनागाचेट्टीकुलम से मूर्तिकुप्पम तक और कराईकल में मंडपथुर से उत्तरी वंजूर तक तटीय क्षेत्रों में प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में बंदरगाहों पर 700 से अधिक मोटर चालित नावें खड़ी कर दी गई हैं। मछुआरों ने इस अवधि के दौरान अपनी नावों और जालों पर नियमित रखरखाव का काम शुरू कर दिया है।