पुद्दुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र शासित प्रदेश में शासन से संबंधित मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू की है। कल से शुरू हुई यह पदयात्रा दो फरवरी तक चलेगी। इसमें पुद्दुचेरी क्षेत्र के सभी 23 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
कल पहले दिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुथियालपेट निर्वाचन क्षेत्र में लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा की। पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आज यह यात्रा राजभवन निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित की जा रही है।