मई 7, 2024 8:27 अपराह्न

printer

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर प‍ुतिन ने छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली

 

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर प‍ुतिन ने मॉस्‍को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में एक समारोह में छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

पूर्व राष्‍ट्रपति जोसेफ स्‍टालिन के बाद सबसे लम्‍बे समय और लगभग 25 वर्ष तक सत्‍ता पर काबिज रहने वाले श्री पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा।

श्री पुतिन ने इस वर्ष मार्च में नियंत्रित चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। पूर्व राष्‍ट्रपति बोरिस येल्‍तसिन के बाद 1999 में राष्‍ट्रपति पद संभालने वाले श्री पुतिन ने रूस को विश्‍व परिदृश्‍य पर प्रमुख देश बना दिया है।

वर्ष 2022 में युक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पश्चिमी देशों के कडे़ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला