फ़रवरी 7, 2025 12:13 अपराह्न

printer

पुतिन ने दिमित्री बाकानोव को रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बाकानोव को रूस के स्‍टेट स्‍पेस कार्पोरेशन, रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। श्री बकानोव ने यूरी बोरिसोव का स्थान लिया, जिन्होंने 2022 से रोस्कोस्मोस का नेतृत्व किया था।

 

इस भूमिका से पहले, बकानोव ने परिवहन उप मंत्री के रूप में कार्य किया। परिवहन उप मंत्री बनने से पहले वे 2011 से 2019 तक गोनेट्स सैटेलाइट सिस्टम कंपनी के प्रमुख थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला