जनवरी 16, 2026 7:09 अपराह्न

printer

पुतिन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत: क्रेमलिन

क्रेमलिन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इसमें उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों पर चर्चा की। क्रेमलिन के एक बयान के अनुसार, पुतिन ने पश्चिम एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक और राजनयिक प्रयासों को तेज करने के रूस के मूलभूत दृष्टिकोण को रेखांकित किया। पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से भी फोन पर बात की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मॉस्को में पत्रकारों को बताया कि रूस के राष्ट्रपति क्षेत्र में तनाव कम करने के उद्देश्य से प्रयास जारी रखेंगे।