जून 1, 2024 12:57 अपराह्न

printer

पुणे वाहन दुर्घटना मामला- आरोपी की मां गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी  

पुणे पुलिस ने कल्याणी नगर वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग की मां शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। शिवानी अग्रवाल पर नाबालिग के खून के नमूने को बदलवाने और इसके बदले  डॉक्टर को रिश्वत देने का आरोप है। शिवानी अग्रवाल को आज अदालत में पेश किया जाएगा।