मार्च 19, 2024 8:10 अपराह्न

printer

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। इसमें पुणे अस्‍पताल को प्रथम और लखनऊ को दूसरा स्‍थान मिला है। यह पुरस्कार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक और सेना मेडिकल कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रदान किए। उन्होंने संघर्ष और शांति के समय में चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की तैयारी पर जोर डाला। रक्षा मंत्री ट्रॉफी की स्थापना 1989 में की गई थी। इस पुरस्‍कार को ए.एफ.एम.एस. के सशस्त्र बल अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता को पहचानने और उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्‍थापित किया गया था।