पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर को पत्र लिखकर 8 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। श्री रंगासामी ने विदेश मंत्री से मछुआरों की वापसी की सुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार पर श्रीलंका सरकार से संपर्क करने की अपील की है। हिरासत में लिए गए मछुआरों में पुडुचेरी के कराईकल जिले से चार और तमिलनाडु के छह मछुआरे शामिल हैं। इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 8 जनवरी को हिरासत में लिया था।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 9:13 पूर्वाह्न
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखा पत्र, श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत से भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप का किया आग्रह
