जुलाई 20, 2024 8:50 अपराह्न

printer

पीलीभीत में 14.80 करोड़ की लागत से देश का 53वां प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-नाइलिट की ओर से पीलीभीत में 14 दशमलवआठ शून्य करोड़ की लागत से देश का 53वां प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आज पीलीभीत में कहा कि इस केंद्र में 300 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र उत्तर प्रदेश का तीसरा केंद्र होगा।