मार्च 8, 2026 7:42 अपराह्न

printer

पीएम Narendra Modi कल ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर बजट बाद वेबिनार को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल ‘सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति’ विषय पर आयोजित बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य तथा आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार आदि विभिन्न क्षेत्रों में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वेबिनार में शिक्षा से रोजगार के मार्ग को सुदृढ़ करना, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स का विकास, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध पर्यटन सर्किट और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी पहलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बजट के बाद का यह वेबिनार सरकार, उद्योग और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक जुड़ाव के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इन चर्चाओं से व्यावहारिक सुझाव प्राप्त होने की उम्मीद है, जो प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाएंगे और समावेशी विकास की दिशा में प्रगति को गति प्रदान करेंगे।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला