पिथौरागढ़ जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत युवाओं को कौशल उन्नयन के लिए पांच और पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना से जुड़कर जिले में अब तक 416 लोगों ने अपने उद्योग स्थापित किये हैं।
पिथौरागढ़ उद्योग केंद्र के प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि उद्योग केंद्र विभाग जिले में कई योजनाएं संचालित कर रहा है। इन योजनाओं के तहत नव उद्यमियों को अपने क्षेत्र स्थल पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पलायन में कमी आने की उम्मीद है।