जुलाई 25, 2025 8:49 पूर्वाह्न

printer

पीएम विकास स्कीम के अंतर्गत अधिकार-प्राप्त समिति की तीसरी बैठक नई दिल्ली में हुई

प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन यानी पीएम विकास स्कीम के अंतर्गत अधिकार-प्राप्त समिति की तीसरी बैठक कल नई दिल्ली में हुई। बैठक में तकनीकी कौशल, उद्यमिता और सांस्कृतिक संरक्षण पर केंद्रित सरकारी निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों और सामुदायिक संगठनों के 15 प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया।

   

पीएम विकास स्कीम के तहत अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से ऋण सुविधा दी जाती है।