नवम्बर 30, 2025 12:29 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आज सुबह 11 बजे साझा करेंगे अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 128वीं कड़ी होगी।
 
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।
 
आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला