जनवरी 31, 2026 9:27 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर सहमत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जन-संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है।

 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि कल दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की और विकासशील देशों के लिए घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।