फ़रवरी 3, 2026 6:27 अपराह्न

printer

पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21 किस्तों में किसानों को वितरित किए गए 4 लाख करोड़ रुपये

सरकार ने प्रधानमंत्री-किसान योजना के अंतर्गत 21 किस्तों में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ तीन बराबर किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पात्र लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन करने का दायित्व सौंपा गया है।