फ़रवरी 14, 2026 9:01 पूर्वाह्न

printer

पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ को मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बसें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस अड्डे से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाएंगे। पीएम ई-बस सेवा योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे अगस्त 2023 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से 169 शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्‍य तय किया गया था। करीब 57,613 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य हरित शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। विशेष रूप से ऐसे शहरों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां संगठित बस सेवाएं उपलबध नहीं है। योजना में बस डिपो के बुनियादी ढांचे का विकास भी शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला