सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण-पीएमएवाईजी के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 3 करोड़ 87 लाख से अधिक घरों को मंज़ूरी दी है। राज्यसभा में आज एक लिखित उत्तर में, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने कहा कि मंज़ूर किए गए घरों में से इस महीने की 2 तारीख तक दो करोड़ 95 लाख से ज़्यादा घर पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में दो करोड़ 10 लाख 66 हज़ार से ज़्यादा घरों को मंज़ूरी दी गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लागू कर रहा है ताकि मार्च 2029 तक चार करोड़ 95 लाख घरों का निर्माण किया जा सके।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 7:18 अपराह्न
पीएमएवाईजी के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3 करोड़ 87 लाख से अधिक घरों की मंजूरी