मार्च 12, 2026 8:20 पूर्वाह्न

printer

पीआईबी हैदराबाद ने “धूम्रपान मुक्त जीवन की शुरुआत धूम्रपान मुक्त दिन से होती है” विषय पर एक ‘वार्ता’ मीडिया इंटरेक्शन सत्र का किया आयोजन

प्रेस सूचना कार्यालय -पीआईबी हैदराबाद ने कल सीजीओ टावर्स में ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ के अवसर पर “धूम्रपान मुक्त जीवन की शुरुआत धूम्रपान मुक्त दिन से होती है” विषय पर एक ‘वार्ता’ मीडिया इंटरेक्शन सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।