अप्रैल 11, 2025 7:26 अपराह्न

printer

पिथौरागढ़ में पहले पिंक टॉयलेट का लोकार्पण, महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए भी टायलेट की व्यवस्था

पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल और जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने भाटकोट तिराहे के पास नगर के पहले पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए भी टायलेट की व्यवस्था की गई है।

 

इस अवसर पर नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि उनके घोषणा पत्र में नगर के लिए 5 पिंक टायलेट का वादा किया गया था, जिसमें से पहला पिंक टायलेट आज जनता को समर्पित किया गया है और जल्द ही अन्य टॉयलेट भी शीघ्र बनाए जाएंगे।

वहीं, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि पिंक टॉयलेट के बन जाने से बाजार में आने वाली महिलाओं के साथ ही दिव्यांगजनों को भी सुविधा मिलेगी।