भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने कहा है कि पिछले 75 वर्षों में सर्वोच्च न्यायालय वास्तविक अर्थो में लोक न्यायालय के रूप में सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष न्यायालय के जन न्यायालय के रूप में सेवा करने का यह उदाहरण विश्व में अन्यत्र नहीं है।
सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष साक्षात्कार में मुख्य न्यायाधीश ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आकाशवाणी से एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में कार्यक्रम करने की अपनी यादें भी दोहराई।
न्यायमूर्ति डी. वाई चंद्रचूड़ के साथ यह साक्षात्कार आकाशवाणी गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर आज रात साढ़े 9 बजे प्रसारित होगा। यह हमारे सोशल मीडिया माध्यमों तथा वेबसाइट newsonair.gov.in और NewsOnAIR app पर भी उपलब्ध रहेगा।