पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर सरायकेला- खरसावां, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल इन जिलों में कहीं- कहीं गर्मी और उमस की स्थिति देखी जा सकती है। 6 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 7 मई को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
Site Admin | मई 4, 2024 7:43 अपराह्न
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा
