केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के बैंक खातों में चार लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की उर्वरक सब्सिडी भी प्रदान की है।
Site Admin | अगस्त 5, 2025 12:28 अपराह्न
पिछले 11 वर्षों में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान