मार्च 1, 2026 8:16 अपराह्न

printer

पिछले 11 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भंजरारू और सलोनी में आज जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस दौरान सड़क संपर्क, बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में काफी वृद्धि हुई है। श्री रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ भविष्य की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री रिजिजू ने भंजरारू में एक इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों पर लगभग 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इंडोर स्टेडियम तथा आईटीआई का निर्माण युवाओं के समग्र विकास में योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय चंबा जिले में 31 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू कर रहा है।