जनवरी 30, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए निवेश का स्तर सराहनीय: अजय बंगा

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि भारत ने दिखा दिया है कि वह असाधारण वृद्धि कर सकता है।

भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि भारत आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमानित विकास दर को निश्चित रूप से हासिल करेगा। श्री बंगा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए निवेश का स्तर सराहनीय है।

श्री बंगा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत में लोगों  को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि हर साल एक करोड़ 20 लाख युवा रोजगार के लिए तैयार हो रहे हैं। यदि उन्हें सही तरीके से कौशल प्रशिक्षण दिया जाए तो उन्‍हें राज्य, शहर, गांव, कस्बे और विदेशों में काम करने का अवसर मिल सकता है।