मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 1:50 अपराह्न

printer

पिछले पांच वर्षों में साक्षर बनी हैं 80 लाख जीविका दीदियां

प्रदेश की 80 लाख जीविका दीदियां पिछले पांच वर्षों में साक्षर बनी हैं। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साक्षर किया गया है। उन्होंने कहा कि जब जीविका दीदियां साक्षर बनेंगी तभी स्वयं का कारोबार कर पाएंगी। श्री शर्मा ने कहा कि कभी अंगूठे की छाप से अपना काम चलाने वाली महिलाएं अब स्वयं हस्ताक्षर करती हैं। साथ ही महिला उद्यमी भी कहला रही हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर ज्ञान के साथ गिनती आने से इसका इस्तेमाल महिलाएं अपने कारोबार में कर रही हैं।