फ़रवरी 6, 2026 10:40 पूर्वाह्न

printer

पिछले नौ महीनों में किसी भी अवैध अप्रवासी को अमरीका में नहीं छोड़ा गया: कैरोलिन लीविट

अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि पिछले नौ महीनों में किसी भी अवैध अप्रवासी को अमरीका में नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने इसे ट्रंप प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

सुश्री लीविट ने कल कहा कि डेमोक्रेट्स और कुछ मीडिया समूहों की आलोचना के बावजूद, ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण देश भर में अपराध में काफी कमी आई है।

 

उन्होंने ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस से सेव अमरीका एक्ट पारित करने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्‍य गैर-नागरिकों को मतदाता-सूची से हटाना है ताकि चुनावी प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला