मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2025 11:34 पूर्वाह्न

printer

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले के अलावा कोल्हान क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसे देखते हुए रांची में आज 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिये गये हैं। जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करें।

 

पूर्वी सिंहभूम में भी पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से स्वर्ण रेखा और खरकई नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के चारों नगर निगम के पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने नदी तट पर रहने वाले लोगों कोे ऊंचे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।