केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत का मछली निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है और 30 हज़ार करोड़ रुपये से बढ़कर 60 हज़ार करोड़ रुपये हो गया है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि चूँकि उनका मंत्रालय सोलहवें वित्त आयोग के लिए योजनाएँ तैयार कर रहा है, इसलिए मंत्रालय ने निर्यातकों और राज्य प्रतिनिधियों विशेष रूप से उच्च निर्यात क्षमता वाले राज्यों के प्रतिनिधियों को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 10:16 अपराह्न
पिछले दस वर्षों में भारत का मछली निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह