जुलाई 16, 2025 9:22 अपराह्न

printer

पिछले ग्यारह वर्षों में वार्षिक खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 81 लाख टन हो गया है- कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में वार्षिक खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 81 लाख टन हो गया है। नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के 97वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में फलों, सब्जियों का वार्षिक उत्‍पादन बढ़़कर 75 लाख टन और दूध का उत्‍पादन बढ़कर 102 लाख टन हो गया है।

    श्री सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि देश का खाद्यान्न उत्पादन 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।

    इस अवसर पर उन्‍होंने कृषि और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, नवप्रवर्तकों को भी सम्मानित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला