अप्रैल 27, 2024 8:30 अपराह्न | दिल्ली - भाजपा

printer

पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार से राजधानी की जनता को अवश्य अवगत करवाना है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वायदों को जनता के बीच लेकर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार से राजधानी की जनता को अवश्य अवगत करवाना है।