शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा है कि पारा शिक्षकों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि होगी। सरकार के आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता के बाद इंम्लोई प्रोविडेंट फंड-ईपीएफ में एक हजार नौ सौ पचास रुपये सरकार देगी इसपर भी सहमति बनी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वार्ता में बनी सहमति पर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
Site Admin | अगस्त 29, 2024 12:02 अपराह्न
पारा शिक्षकों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि होगी: वैद्यनाथ राम