पापुआ न्यू गिनी के दूर-दराज क्षेत्र में आज भूस्खलन के कारण 100 लोग मारे गए। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि भूस्खलन की घटना ईंगा प्रांत के काओकोलम गांव में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पापुआ न्यू गिनी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में बसा द्वीपीय देश है। एक करोड़ की आबादी वाला यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक जनसंख्या वाला दक्षिण प्रशांत राष्ट्र है।
Site Admin | मई 24, 2024 1:30 अपराह्न
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत
