मार्च 27, 2024 7:57 अपराह्न

printer

पाकुड़ में नोडल पदाधिकारियों को एनकोर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया

पाकुड़ में नोडल पदाधिकारियों को समाहरणालय के सभागार में एनकोर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों को एनकोर पोर्टल एप्लिकेशन  के जरिये प्रत्याशियों के ऑनलाइन नामांकन , प्रचार के लिए वाहनों का पंजीयन सहित किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में लोकसभा चुनाव में एनकोर पोर्टल से होने वाले कार्यो की जानकारी नोडल पदधिकारियो को दी गई।