अप्रैल 26, 2024 6:45 अपराह्न

printer

पाकुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ने मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने के लिए समाहरणालय परिसर से वर्चुअल रियलिटी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पाकुड़ जिले के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने के लिए समाहरणालय परिसर से वर्चुअल रियलिटी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन इलाकों में कम मतदान हुआ था, वहां  मतदाताओं को विशेष रुप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।