मई 8, 2025 8:56 अपराह्न

printer

पाकिस्तान सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान डिजिटल क्षेत्र में फर्जी खबरें और गलत सूचना फैला रहा है।  लड़ाई में जीत की कहानियां गढ़ रहा है। यह मीडिया को गुमराह करने और लोगों की धारणा बदलने के पाकिस्‍तान के जानबूझकर किए गए प्रयास दर्शाता है।

    पाकिस्तान सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है, इसलिए इस महत्वपूर्ण समय में हर जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच महत्वपूर्ण है। संदिग्ध सामग्री विशेषरूप से भारतीय सशस्त्र बलों या मौजूदा स्थिति से संबंधित कोई भी जानकारी पीआईबी फैक्ट चेक को देनी चाहिए। ऐसी सामग्री  व्हाट्सएप नंबर 8799711259 और ईमेल आईडी – सोशल मीडिया ऐट पी आई बी डॉट जी ओ वी डॉट आई एन पर भी भेज सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला