मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 3, 2025 12:19 अपराह्न

printer

पाकिस्तान सहित पांच देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में शुरू किया कार्यकाल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों के रूप में डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया ने कल अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। इन पांच देशों ने इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विट्जरलैंड का स्थान लिया है । इस अवसर पर न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ध्वज स्थापना समारोह आयोजित किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्तमान में 15 सदस्य शामिल हैं – पांच स्थायी और 10 निर्वाचित सदस्य जिनका कार्यकाल दो साल का होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, बिट्रेन , रूस, चीन और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं, जिनमें से सभी को वीटो का अधिकार है। सामूहिक रूप से, इस समूह को पी-5 कहा जाता है।