पाकिस्तान सरकार ने देश में अफ़गान नागरिकों पर बड़ी राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है। इन नागरिकों के स्वेच्छा से वापस लौटने की समय सीमा बीत चुकी है। अधिकारियों ने अफ़गान नागरिक कार्ड धारकों सहित सैकड़ों अवैध विदेशियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें अफ़गानिस्तान वापस भेजने के लिए शिविरों में स्थानांतरित कर दिया है। प्रवर्तन एजेंसियों ने उनके और उनके परिवारों के लिए निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच, काबुल में अफ़गान तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद से प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया में देरी करने का अनुरोध किया था। परन्तु, इस्लामाबाद ने नए सिरे से कार्रवाई की घोषणा की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में 13 लाख से अधिक अफ़गान नागरिक हैं।
Site Admin | अप्रैल 3, 2025 7:09 अपराह्न
पाकिस्तान सरकार ने देश में अफ़गान नागरिकों पर बड़ी राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है