मार्च 7, 2026 5:26 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में 9 मई 2023 हिंसा मामले में तहरीक- ए इंसाफ के 47 नेताओं को 10-10 की साल कैद

पाकिस्तान में आतंकरोधी न्यायालय ने आज 9 मई 2023 को हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं से जुड़े मामलें में तहरीक- ए इंसाफ पार्टी के 47 नेताओं को 10-10 वर्ष की कैद और 5-5 लाख रूपये जुर्माने की सज़ा सुनाई। पीटीआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व पधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की इस्लामाबाद में गिरफ्तारी के बाद देश भर में प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रावलपिंडी में सेनाप्रमुख के मुख्यालय में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित 118 अन्य व्यक्ति भी आरोपी हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला