मई 21, 2025 8:29 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार में एक स्कूल बस पर हुए बम हमले में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार में एक स्कूल बस पर हुए बम हमले में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले में बस चालक और उसके सहायक की भी मौत हो गई। हमले के समय बस सैनिक स्कूल जा रही थी। बस में करीब 40 स्कूली बच्चे सवार थे। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

    बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव जारी है। बलूचिस्‍तान के निवासी पाकिस्तान सरकार पर भेदभाव और शोषण का आरोप लगाते रहे हैं। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटे इस प्रांत में दशकों से अलगाववादी आंदोलन चल रहे हैं। इस वर्ष कई बलूच अलगाववादी समूहों के एकीकृत सशस्त्र मोर्चा बनाने के बाद सुरक्षा स्थिति और अधिक खराब हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला