पाकिस्तान में पुलिस ने पंजाब प्रांत में इस्लामिक स्टेट, टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित गुटों के 22 आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक प्रमुख आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। आंतकवाद रोधी विभाग के प्रवक्ता ने आज लाहौर में बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने पंजाब के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर 152 ठिकानों पर छापे मारे और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने कहा कि इन आतंकवादियों कि पास से हथगोले, बम, डेटोनेटर्स, पिस्तौल और प्रतिबंधित पुस्तकें मिली हैं।