फ़रवरी 2, 2026 12:50 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लोधरां जिले में भीषण बस-ट्रक हादसा, 28 लोग घायल, 4 की मौत

पाकिस्तान में कल पंजाब प्रांत के लोधरां जिले के मंधाली मोड़ इलाके में शादी के मेहमानों को ले जा रही एक बस ट्रक से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 27 घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें लोधरां जिला अस्पताल ले भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।